परमिट विहीन वाहनों से बच्चों का आवागमन, संतकबीरनगर एआरटीओ से जांच की मांग
परमिट विहीन वाहनों से बच्चों का आवागमन, संतकबीरनगर एआरटीओ से जांच की मांग
धनघटा/संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के ग्राम अतरौलिया स्थित ग्रुप चिल्ड्रंस एकेडमी पर विद्यालयी बच्चों को लाने-ले जाने में कथित रूप से परमिट विहीन एवं मानक विहीन वाहनों के उपयोग का आरोप लगा है। इस संबंध में ग्राम पौली निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र एकराम हुसैन ने 27 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय द्वारा जिन वाहनों से बच्चों का परिवहन कराया जा रहा है, वे परिवहन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं।
कई वाहनों के पास वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने की भी शिकायत की गई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। शिकायतकर्ता ने एआरटीओ से उक्त वाहनों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ग्रुप चिल्ड्रंस एकेडमी पर बड़ा सवाल
-बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप, एआरटीओ से जांच की मांग
धनघटा/संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के ग्राम अतरौलिया स्थित ग्रुप चिल्ड्रंस एकेडमी के खिलाफ विद्यालयी बच्चों को लाने-ले जाने में कथित रूप से परमिट विहीन एवं मानक विहीन वाहनों के उपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) संत कबीर नगर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता मोहम्मद इमरान, निवासी ग्राम पौली, थाना धनघटा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि विद्यालय द्वारा बच्चों के परिवहन के लिए जिन वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, वे परिवहन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। आरोप है कि संबंधित वाहनों में वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों का अभाव है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को पूर्व में मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पत्र के माध्यम से एआरटीओ से मांग की गई है कि संबंधित वाहनों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो। अब देखना यह है कि परिवहन विभाग इस गंभीर शिकायत पर कब और क्या कार्रवाई करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
