पति से परेशान महिला ने संतकबीरनगर एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

May 11, 2026 - 18:36
पति से परेशान महिला ने संतकबीरनगर एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 
-घरेलू हिंसा, मारपीट व मानसिक उत्पीड़न का आरोप, एसपी ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश


संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिट्ठापार की मूल निवासी एवं वर्तमान में बेलहर कला क्षेत्र में रह रही एक महिला ने घरेलू उत्पीड़न से परेशान होकर पुनः एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता ने अपने पति पर मारपीट, अभद्र व्यवहार एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता बिंदु देवी पत्नी विजय कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार विवाह के बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से उसका पति शराब के नशे में आए दिन विवाद करता है तथा गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।

 विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार हुई मारपीट की घटनाओं में उसे चोटें आई हैं। उसके पास घटनाओं से संबंधित फोटो एवं वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है। पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में स्थानीय थाना स्तर पर भी शिकायत की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर उसे दोबारा एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा एवं न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952