पं० राकेश मिश्र विधि महाविद्यालय को बीसीआई से मिली एलएलबी पाठ्यक्रम की मान्यता

Sep 14, 2026 - 17:51
पं० राकेश मिश्र विधि महाविद्यालय को बीसीआई से मिली एलएलबी पाठ्यक्रम की मान्यता

पं० राकेश मिश्र विधि महाविद्यालय को बीसीआई से मिली एलएलबी पाठ्यक्रम की मान्यता
-कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा मगहर में 120 सीटों पर एलएलबी प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरु 
संतकबीरनगर। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली ऐतिहासिक कस्बा नगर पंचायत मगहर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पं० राकेश मिश्र विधि महाविद्यालय ने विधिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के तहत संस्थान को शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु 2 सेक्शन कुल 120 सीटों की मान्यता स्वीकृत कर दी गई है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से पूर्व में ही संबद्धता प्राप्त इस प्रतिष्ठित महाविद्यालय को बीसीआई की स्थायी समिति द्वारा अनुमोदन मिलने से संपूर्ण जनपद और आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

संस्थान के प्रबंधक वरिष्ठ भाजपा नेता पं० राकेश मिश्र ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित करते हुए घोषणा की है कि महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज गणेश चतुर्थी दिनांक 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से विधिवत प्रारंभ हो गया। अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह संस्थान ग्रामीण व कस्बाई पृष्ठभूमि के मेधावी विद्यार्थियों को विधिक शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्णत तैयार है।

 विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक अभ्यास के लिए परिसर में हाई-टेक मूट कोर्ट की स्थापना की गई है जहाँ भावी अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझ सकेंगे। इसके साथ ही समृद्ध व समृद्धशाली विधि पुस्तकालय जिसमें नवीनतम लॉ जर्नल्स, एक्ट्स और केस लॉज़ का संग्रह है तथा संपूर्ण परिसर में हाई-स्पीड वाई-फाई एवं डिजिटल क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में संचालित यह महाविद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं को न्यायपालिका सिविल सेवाओं और कॉरपोरेट लीगल सेक्टर में नई ऊँचाइयों को छूने का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952