नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डे के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 261/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त अफसर अली उर्फ छोटन पुत्र वसीमुद्दीन निवासी औरही थाना कोतवाली खलीलाबाद को शनिवार को जिला अस्पताल मुख्य गेट से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बीते 9 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़ित की पुत्री को अभियुक्त नें बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी की तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक अशोक कुमार दूबे, दीवान हरिनारायन प्रसाद व सिपाही उमेश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
