नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा सतीश कुमार सिंह पुलिस नें मु0अ0स0 495/2025 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/65(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना बखिरा के मामले में वांछित अभियुक्त अर्जुन सैनी पुत्र झीनक सैनी ग्राम अठलोहिया थाना बखिरा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादिनी नें बीते 17 दिसम्बर 2025 को थाना बखिरा पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, दीवान उमेश यादव, सर्वजीत यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
