नाथनगर ब्लॉक परिसर में हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने
नाथनगर ब्लाक परिषर में लगी एक तस्वीर आम जनता के लिए हैरान करने वाली साबित हो रही है। मामला नाथनगर ब्लॉक परिसर से जुड़ा है जहां ब्लॉक परिसर गेट के ठीक सामने लगे कृषि विभाग के साईन बोर्ड पर पूर्व जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर का नाम अंकित है
नाथनगर ब्लॉक परिसर में हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक परिषर में लगी एक तस्वीर आम जनता के लिए हैरान करने वाली साबित हो रही है। मामला नाथनगर ब्लॉक परिसर से जुड़ा है जहां ब्लॉक परिसर गेट के ठीक सामने लगे कृषि विभाग के साईन बोर्ड पर पूर्व जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर का नाम अंकित है जो आमजनता को गुमराह करता जा रहा है जब कि जनपद के वर्तमान जिलाधिकारी आलोक कुमार का नाम साईन वोर्ड से नदारत है ऐसे में जनता आए दिन गुमराह रह कर रह जाती है कि संतकबीरनगर का जिलाधिकारी कौन है। जब कि ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी ब्लॉक के मुख्य गेट से ही प्रतिदिन ब्लॉक परिसर में लगे साईन बोर्ड के सामने से ही गुजरते नजर आते रहते है।
लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर साईन बोर्ड के तरफ नहीं पड़ता जो एक गंभीर विषय है। हलांकि पूर्व बीडीओ नाथनगर विवेकानंद मिश्र के कार्यकाल के दौरान बोर्ड लगाया गया था। परन्तु उनके स्थानांतरण के बाद आज तक वर्तमान बीडीओ कुलदीप कुमार की निगाह उस साईन बोर्ड पर नही पड़ी जो घोर लापरवाही को दर्शाता है। सूत्रो की माने तो जब से नाथनगर ब्लाक की कमान बीडीओ कुलदीप कुमार के हाथो में गई तब से साहब ग्राम पंचायतों के फाइनलो को सहेजने मे लगे हुए है।
इतना ही नही साहब पूर्व बीडीओ विवेकानन्द मिश्र द्वारा स्वीकृत फाइलो को टटोलने में लगे हुए है जिससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। देखने वाली बात यह है कि क्या साहब की नजर ब्लॉक परिसर में लगे बोर्ड पर पड़ती है या नही यह तो समय ही बताएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
