नशे में धुत युवक ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा मारपीट
द्वार पूजा के दौरान नशे में धुत युवक ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा मारपीट
नाथनगर/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदगंज बाजार में बुधवार की देर रात आई बारात में द्वार पूजा के दौरान बाराती आपस में मामूली कहां सुनी के बाद नशे में धुत एक युवक ने बगल में खड़ी स्कॉर्पियो पर ईटं पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया तथा डंडे से बॉडी को कई जगह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान जब बाराती युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो मारपीट पर उतारू हो गया और जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी स्कॉर्पियो मलिक ने लिखित रूप में धनघटा पुलिस को दे दी है समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था घटना के बाद बाराती और घरती के बीच काफी देर तक अफरा तफरी मची रही बाद में ग्रामीणों के हस्ताक्षेप से मामला शांत हुआ और शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम शनिचरा पूर्वी निवासी अनिल जायसवाल के पुत्र निति केश की शादी की बारात धनघटा थाना क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में बुधवार की देर रात सजातीय परिवार में गई हुई थी रात 9ः30 बजे के लगभग द्वार पूजा के दौरान जब बाराती शादी मंडप के पास पहुंचे।
इसी दौरान बाराती में से ही एक नशे में धुत युवक ने हुड़दंग मचाते हुए कुछ लोगों को गाली गलौज देने लगा। जब इसका लोगों ने विरोध किया तो नशेड़ी युवक ने बगल में खड़ी स्कॉर्पियो नंबर यूपी 58 एजे 5777 पर ईंट पत्थर चला कर शीशा तोड़ दिया और डंडे से मार कर स्कॉर्पियो को क्षति पहुंचाया। जब बारातियों में से कुछ लोगों ने उसे पकड़ना चाहा तो जमीन पर गिर पड़ा और उसे चोट भी लग गई। इस दौरान बारात में भगदड मच गई तमाम बाराती बिना भोजन किए ही वहां से वापस लौट आए। घरातियों के हस्ताक्षेप से मामला शांत हुआ और किसी तरह विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। घटना की लिखित जानकारी स्कॉर्पियो मलिक बबलू सिंह नामक व्यक्ति ने धनघटा पुलिस को दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है शीघ्र विधि कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
