धोखाधड़ी का पैसा साइबर सेल टीम खलीलाबाद नें कराया वापस 

Jun 18, 2026 - 18:13
धोखाधड़ी का पैसा साइबर सेल टीम खलीलाबाद नें कराया वापस 

धोखाधड़ी का पैसा साइबर सेल टीम खलीलाबाद नें कराया वापस 
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद टीम नें सतत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदक से आन लाइन कोचिंग एप पर कोर्स खरीदने के नाम पर किसी साइबर फ्राडर द्वारा आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में ट्रांसफर हुए पॉच हजार रुपये की पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद टीम नें बताया कि दिवाकर पुत्र शिवकुमार साकिन विश्याहन्नु थाना कोतवाली खलीलाबाद से बीते 5 सितम्बर 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को आन लाइन कोचिंग एप पर कोर्स खरीदने के नाम आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) किया। ठगी का अहसास होने पर आवेदक ने तत्काल थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा नें त्वरित कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर शिकायत संख्या 23109250134239 पंजीकृत किया। पुलिस की प्रभावी पैरवी से पॉच हजार रुपये की पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। साइबर सेल टीम अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), सिपाही रविकान्त कुशवाहा, शिवांगी सिंह, रि0का0 अनुज शुक्ला मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952