धनघटा विधायक ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
धनघटा विधायक ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चंद चौहान ने गुरुवार को अपने आवास पर क्षेत्र से पहुंचे सम्मानित नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना। विधायक ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना और धनघटा विधानसभा के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव विधायक के समक्ष रखे, जिस पर उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रमुख दायित्व है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

