धनघटा पुलिस नें अवैध शराब बनाने के लिए रखा 7 कुंतल लहन किया नष्ट

Mar 2, 2026 - 18:37
धनघटा पुलिस नें अवैध शराब बनाने के लिए रखा 7 कुंतल लहन किया नष्ट

धनघटा पुलिस नें अवैध शराब बनाने के लिए रखा 7 कुंतल लहन किया नष्ट


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान उप आबकारी आयुक्त सत्य प्रकाश पांडे, सहायक आबकारी आयुक्त कृपा शंकर चैधरी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, प्रवर्तन दल बस्ती निरीक्षक मोहम्मद गफ्फार खान, निरीक्षक कंदर्प सिंह, आबकारी निरीक्षक विजय आनंद खलीलाबाद, आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद,आबकारी निरीक्षक राजकिशोर पटेल तथा प्रभारी लोहरैया उप0 नि0 हरिकेश भारती मय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से ग्राम घोरांग में अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण व बिक्री की रोकथाम के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 चेकिंग अभियान के दौरान बांस की खूटियों व झाड़ियों में जमीन के अंदर छुपाए गए भारी मात्रा में लहन लगभग 7 कुंतल व लहन बनाने के पात्रों (बर्त्तनों) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि अवैध शराब निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। संतकबीरनगर पुलिस आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952