दो पेड़ सागौन का काट कर उठा ले गये चोर
दो पेड़ सागौन का काट कर उठा ले गये चोर
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गड़सरपार निवासी अब्दुल अलीम पुत्र लियाकत अली नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि प्रार्थी के खेत मे पुर्वजो द्वारा पेड़ लगाया गया था बीते 10व 11 मार्च को रात्री मे दो अदद सागौन का पुराना पेड़ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा काट कर उठा ले जाया गया। जब मै अपने खेत मे सरसो का पौधा काटने गया तो देखा की मेरा दो सागौन का पेड़ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा काट लिया गया है तथा मेरा गेहूँ का फसल पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था तथा मेरे खेत के बगल मे स्थित समसुद्दीन पुत्र समीउल्लाह निवासी गड़सरपार के खेत से भी एक सागौन का पेड़ भी चोरो द्वारा काट कर उठा ले जाया गया है। जब मै और मेरे परिवार के लोग पेड़ काट कर उठा ले जाने के सम्बन्ध में जानकारी किया तो ज्ञात हुआ की दिनाँक 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 4.30 बजे एक पिकअप नम्बर पीबी 65 बीके 2532 सफेद रंग से लकड़ी लाद कर कुछ लोग करीब 4-5 लोग मंझरिया के तरफ लेकर गये थे। मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि उक्त वाहन से ही मेरी सागौन की लकड़ी चोरी से काट कर ले जाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
