दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की जिला इकाई मेरा युवा भारत के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कांसीराम जिला स्टेडियम में कराया गया। इस जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल पुरुष वर्ग कबड्डी महिला वर्ग दौड़ 400 मी महिला वर्ग तथा 400 मी पुरुष वर्ग एवं लंबी कूद महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के बीच में आयोजन कराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह जी के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में टीम मेरा युवा भारत, बड़गो, खलीलाबाद युवा क्लब विजेता रही एवं उपविजेता टीम मेधवाल युवा क्लब रही।
वही कबड्डी में इंदिरा महिला मंडल प्रथम विजेता रही एवं संथा की रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल उपविजेता रहे। महिला वर्ग 400 मीटर रेस में प्रथम विजेता रही शिखा यादव, द्वितीय विजेता प्रीति एवं तृतीय विजेता रोशनी रही। लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम विजेता कुशलावती, द्वितीय विजेता मुस्कान एवं तृतीय विजेता सृष्टि रही। पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता विनय, द्वितीय विजेता सत्यप्रकाश एवं तृतीय विजेता गौरव प्रताप रहे। लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता अनूप कुमार, द्वितीय विजेता आदिश एवं तृतीय विजेता ओम प्रकाश रहे। इस दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान सैकड़ो प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया एवं विजेता प्रतिभागियों को मेडल पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुधांश त्रिपाठी, हितेश कुमार, योगेंद्र यादव, कोच मनोज यादव सहित सैकड़ों खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
