दुष्कर्म के मामले में दो वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में दो वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 1007/2025 धारा 87, 70(1) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित दो अभियुक्तगण मोनू उर्फ कौशल चैरसिया पुत्र लालजी निवासी बयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद सुनील लोधी पुत्र नन्दन सिंह निवासी सैंत थाना कुम्हैर जनपद भरतपुर राज्य राजस्थान को शुक्रवार को मगहर क्षेत्र के कुईं गांव नेशनल हाईवे मार्ग, गोरखपुर मजार के निकट से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि वादिनी नें शुक्रवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत बृहस्पतिवार को उक्त दोनो अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी को अपनी बाईक पर बैठाकर ले जाने व सामूहिक दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त दोनो अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप निरीक्षक इल्ताफ खान, दीवान सुशील कुमार, सिपाही प्रशान्त विक्रम सिंह, विशाल कुमार सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
