दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 1000/2025 धारा 75 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित पंजीकृत अभियोग में साक्ष्य संकलन व अभिलेखों के आधार पर बढ़ोतरी धारा 65(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त मो0 कय्यूम पुत्र नईम शेख निवासी मोहद्धीनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद को शमशान घाट निकट ओद्योगिक क्षेत्र के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 28 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी की नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त उपरोक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम चैकी प्रभारी मगहर मनीष कुमार जयसवाल, दरोगा महेश्वर चैधरी, सिपाही राजन कुमार यादव, धनश्याम त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
