दिलीप कुमार सिंह बखिरा के बने नये थानाध्यक्ष
दिलीप कुमार सिंह बखिरा के बने नये थानाध्यक्ष
-दस दरोगा तीन दीवान तीन सिपाहियों के कार्य क्षेत्र बदले
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौकी प्रभारी कालीजगदीशपुर दीलीप कुमार सिंह को बखिरा का नये थानाध्यक्ष बनाया है। तथा इसके साथ ही दस दरोगाओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तीन दीवान तथा तीन सिपाहियों के भी कार्य क्षेत्र को बदला है। पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट धु्रव नारायण यादव को चौकी प्रभारी कालीजगदीशपुर, संजय कुमार सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट, अमर नाथ यादव चौकी प्रभारी पचपोखरी से चौकी प्रभारी तितौवा, प्रमोद कुमार पाठक थाना कोतवाली खलीलाबाद से चौकी प्रभारी पचपोखरी, हरिकेश बहादुर सिंह चौकी प्रभारी तितौवा से कोतवाली खलीलाबाद, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र चौकी प्रभारी गौसपुर से कोतवाली खलीलाबाद, देवव्रत शर्मा पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गौसपुर, दददन राय चौकी प्रभारी बखिरा से चौकी प्रभारी राजेडीहा, शैलेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी राजेडीहा से चौकी प्रभारी बखिरा, दीवान अरविन्द कुशवाहा मेंहदावल से थाना महुली, अंगद यादव पुलिस लाइन से थाना मेंहदावल, धनन्जय कुमार श्रीवास्तव पुलिस लाइन से एसओजी, सिपाही अजय कुमार थाना धनघटा से युपी 112, शुभम दूबे पुलिस लाइन से कोतवाली खलीलाबाद तथा विनय सिंह पुलिस लाइन से कोतवाली खलीलाबाद भेजे गये है सभी स्थानान्तरित पुलिस कर्मियो को तत्काल ग्रहण करने का निर्देश दिये गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

