दहेज में दो लाख रुपये की मांग का आरोपः विवाहिता की संदिग्ध मौत
दहेज में दो लाख रुपये की मांग का आरोपः विवाहिता की संदिग्ध मौत
-पति समेत तीन पर हत्या का आरोप
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के झमडहिया गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका करीब 19 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी निखिल बताई गई है। सासू ने बताया कि 5 फरवरी को शादी भी सहुआ नाथ मंदिर पर की गई थी मृतक की सूचना पर पहुंची बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामकिशुन निवासी मराठा, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर ने पुलिस को दी तहरीर में पति समेत तीन लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक लक्ष्मी की शादी 5 फरवरी 2026 में नगर पंचायत बेलहर कला निवासी निखिल पुत्र गिरधारी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति निखिल, मोनू पुत्र गिरधारी और गिरधारी पुत्र आंगटी दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर लक्ष्मी को प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे बेटी की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उसके गले पर लाल निशान दिखाई दिए। पिता ने गला कसकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

