दर्जन भर विद्यालय में प्रवेश के लिए गाइडलाइन जरूरी
मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया (निस्वा) रजा का तत्काल प्रभाव से मान्यता रद्द
-दर्जन भर विद्यालय में प्रवेश के लिए गाइडलाइन जारी
संतकबीरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने अवगत कराया कि उप जिलाधिकारी खलीलाबाद, द्वारा मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया (निस्वा) रजा नगर गोश्त मण्डी रोड खलीलाबाद सं0क0न0 को बीते 3 नवम्बर 2025 को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, 704-जवाहर भवन, लखनऊ के आदेशानुसार प्रश्नगत मदरसे की मान्यता तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दी गई है। अतः प्रश्नगत मदरसे में पंजीकृत 336 छात्राओं के पठन-पाठन एवं शैक्षणिक हित/शैक्षणिक सत्र के सुचारु रुप से संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी नें शुक्रवार को दिये गये आदेश के अनुपालन में प्रबन्धक मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया (निस्वा) रजा नगर गोश्त मण्डी रोड खलीलाबाद सं0क0न0 को निर्देशित किया जाता है कि मदरसे में पंजीकृत 336 छात्राओं से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनकी सुविधानुसार उन्हे जनपद के मान्यता प्राप्त मदरसों/मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं मदरसा अरबिया अहले सुन्नत बहरुल उलूम अन्सार टोला खलीलाबाद, मदरसा जामिया अरबिया अहले सुन्नत मिस्बाहुल उलूम बिधियानी, मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत नूरुल उलूम बंजरिया, खलीलाबाद, राजकीय बालिका इण्टर कालेज खलीलाबाद, पी0बी0 गर्ल्स इण्टर कालेज, खलीलाबाद, संत कबीर नगर व हीरा लाल राम निवास इण्टर कालेज, खलीलाबाद, में पंजीकरण/नामांकन कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में शीर्ष प्राथमिकता अपेक्षित है। छात्राओं से सम्पर्क कर उनकी सुविधानुसार उपरोक्त मान्यता प्राप्त मदरसों/मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में उनका पंजीकरण/नामांकन कराने के कार्य में कोई शिथिलता/लापरवारी अक्षम्य होगी और यदि आपके मदरसे में पंजीकृत छात्र/छात्राओं का आपके द्वारा उपरोक्त मदरसों/शैक्षिक संस्थानो में नामांकन/पंजीकरण नही कराया जाता है और उनका शैक्षिक सत्र शून्य हो जाता है तो इसका समस्त उत्तरदायित्व व्यक्तिगत रुप से आपका होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
