तीन दिवसीय प्रशिक्षण का विधायक मेंहदावल ने किया शुभारंभ

वाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रथम बैच 100 कार्यकत्री का प्रशिक्षण का मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने शुभारंभ किया।

Dec 15, 2025 - 17:40
तीन दिवसीय प्रशिक्षण का विधायक मेंहदावल ने किया शुभारंभ

तीन दिवसीय प्रशिक्षण का विधायक मेंहदावल ने किया शुभारंभ
-100 कार्यकत्री प्रथम बैच में कर रही प्रतिभाग
संतकबीरनगर। वाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रथम बैच 100 कार्यकत्री का प्रशिक्षण का मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण सीडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2025 तक होगा। प्रथम बैच में 100 कार्यकत्री का हो रहा है।

 तीन दिवसीय बाल विकास परियोजना कार्यालय पर होगा। बाल विकास परियोजना कार्यालय सोमवार को पढ़ाई पोषण कार्यक्रम को लेकर प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विधायक मेहदवल अनिल त्रिपाठी नें दीप प्रज्ज्वलित करके किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता, पूनम, शालिंद्री, आरती, सरस्वती, चन्द्रवती, शालिनी, मीरा, संगीता, मंशा, साधना, पुष्पा,राधा, मीरा, शुक्ला,नजमा, ममता, लक्ष्मी, सहित 100 कार्यकत्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जानकारी दी कि प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), नई नीति एकीकृत बाल विकास सेवाएं आईसीडीएस, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन व पल्स पोलियो प्रतिरक्षण सहित कई जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम के जरिए देश के बच्चों को बेहतर पोषण और शिक्षा देते हुए बच्चों के नींव मजबूत करने का मकसद है। इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर किया जा रहा है इन केंद्रों में बच्चों को पोषण देखभाल और शिक्षा दी जाती है। प्रशिक्षण के दौरान 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यकाल व 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा शुद्धिकरण करने को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सीडीपीओ सांथा सीडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी शब्द का अर्थ है आंगन आश्रय। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल में ही काफी कुछ सिखाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। राष्ट्रीय पोषण मिशन का लक्ष्य समयबद्ध तरीके से जीरो से 6 वर्ष के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माताओं की पोषण स्थिति में सुधार लाना है।

 इस दौरान सीडीपीओ गरिमा पांडेय ,सांथा सीडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह, मधु चतुर्वेदी, मंजू, ज्योति गुप्ता, साधना यादव,सहित अन्य मुख्य सेविका सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952