तंमचा व कारतूस के साथ गैंगस्टर एक्ट का अपराधी गिरफ्तार
तंमचा व कारतूस के साथ गैंगस्टर एक्ट का अपराधी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 2(इ)(1)/3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी हीरमपुर (पंचगंगपुर) थाना वृजमनगंज जनपद महाराजगंज को शुक्रवार को डडिया बाजार मेहदावल रोड के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 180/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते 16 फरवरी 2026 को अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के दृष्टिगत थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 2(इ)(प)/3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया था। इस दौरान थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ, दीवान मोतीलाल यादव, सिपाही अमेरिका प्रसाद, भुवनेश्वर सिंह, अमित कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
