डीएम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन

Dec 17, 2025 - 17:46
डीएम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन
-पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें सम्बंधित अधिकारीगण-डीएम


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पेशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। पेंशनर्स दिवस के आयोजन के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एक-एक कर पेशनरों की समस्याओं को सुनते हुए उसके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव एवं पदाधिकारीगणों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स की सुविधाओं के दृष्टिगत बैठने हेतु एक कच्छ/कमरा की उपलब्धता कराए जाने पर जिलाधिकारी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पेंशनर्स दिवस के आयोजन अवसर पर उपस्थित पेंशनर्स का चिकित्सा टीम द्वारा शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य संबंधित स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण कराया गया एवं योग टीम द्वारा स्वस्थ रहने से संबंधित योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के पेंशनर्स को वरीयता क्रम में सुविधाएं प्रदान किये जाने की व्यवस्था आदि से सम्बंधित विभिन्न मांगो पर समाधान कि दिशा में कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा 11 सूत्रीय मांगो को जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त बिंदुओं पर नियमानुसार विचार कर कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पेंशनर्स को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, प्रधानाचार्या पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सबीहा मुमताज, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं सम्मानित पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952