डीएम आलोक कुमार द्वारा रबी वर्ष 2025-26 के क्राप कटिंग का किया गया निरीक्षण
डीएम द्वारा रबी वर्ष 2025-26 के क्राप कटिंग का किया गया निरीक्षण
-डीएम द्वारा क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया गया आकलन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा तहसील खलीलाबाद अन्तर्गत विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत पटखौली में रबी 2025-26 के अंतर्गत चयनित कृषक शैलेश कुमार के स्थित गाटा संख्या 116 रबी कटिंग की अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का सीसीइ ऐप के माध्यम से निरीक्षण किया गया। प्लाट उपज 19.700 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में) प्राप्त हुआ अर्थात 45.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण, राजस्व लेखपाल नीतू प्रजापति, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक ,अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, देवेश कुमार सिंह एवं कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
