डीआईजी बस्ती द्वारा थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुड़वा पौली में किया गया ग्राम चैपाल का आयोजन

Nov 3, 2025 - 18:21
डीआईजी बस्ती द्वारा थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुड़वा पौली में किया गया ग्राम चैपाल का आयोजन

डीआईजी बस्ती द्वारा थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुड़वा पौली में किया गया ग्राम चैपाल का आयोजन
-ग्रामीणों से किया गया संवाद, समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक निर्देश 


संतकबीरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती ,परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा विधायक धनघटा गणेश चैहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-कुडवा पौली में ग्राम चैपाल का आयोजन किया। ग्राम चैपाल के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा जनता को केंद्र/राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुना।

 जनता की समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान “गांव में ही, गांव के स्तर पर” प्राथमिकता से किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं कानून-व्यवस्था के प्रति जन-जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उपस्थित जनसमूह से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दे तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। जन चैपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा “जन सहयोग से सुरक्षित समाज निर्माण” का संदेश दिया।

इस अवसर पर एसडीएम धनघटा सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय, थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक तामेश्वर यादव, एसपी पीआर ओ दुर्गेश पाण्डेय, चैकी प्रभारी पौली नन्दू गौतम तथा पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952