डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही मेन कड़ी

Feb 11, 2026 - 15:45
डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही मेन कड़ी

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही मेन कड़ी
- नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया जागरूक
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने की बात कही गई। सीओ अभय नाथ मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीआई, ओटीपी फ्रॉड कर क्रिमनल ठगी कर रहे है। सन्दिग्ध लिंक न खोले। बैंक जानकारी गुप्त रखे। किसी अपरिचित के साथ शेयर मत करे। किसी भी ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर तत्काल रिपोर्ट करे। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि डिजिटल को मजबूत पासवर्ड का उपयोग करते हुए साफ्टवेयर अपडेट रखे। उन्होंने कहा कि सभी लोग डिजिटल फ्राड से स्वयं बचे, और  इसके प्रति ग्रामीणों को भी जागरूक बनाए। जिससे डिजिटल फ्रॉड से लोगों को बचाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952