ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत, मुकदमा दर्ज
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चैकी कांटे अन्तर्गत ग्राम सिवसरा निवासी अनीश कुमार शर्मा पुत्र स्व0 सुमित्रानंन्दन शर्मा नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि बीते 2 जनवरी को 9 बजे के आस पास मेरे पिता सुमित्रानंन्दन उम्र लगभग 58 वर्ष ड्यूटी करके खलीलाबाद से घर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे जब वह पायलपार के पास खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर पहुंचे थे कि तभी एक ट्रैक्टर जिसका नंम्बर यूपी 58 एएल 1913 स्वराज 855 एफई का ट्रैक्टर चालक काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक बिना हार्न बजाए और असावधानी से चलाते हुए गलत साइड में आकर सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे इस दुर्घटना में मेरे पिता को गंभीर एवं प्राण घातक चोटे आई इन्ही चोटे के कारण मेरे पिता की मृत्यु हो गयी उनकी मृत्यु के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मेरे परिवार वालो को अन्तिम संस्कार हेतु सौप दिया गया। अपने पिता के दाहसंस्कार व क्रिया क्रम के बाद घटना की सूचना आज दे रहा हूं। पुलिस ने इस मामले में उक्त टैªक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
