झोपड़ी में लगी आग घर का सामान जलकर राख

Apr 6, 2026 - 17:41
झोपड़ी में लगी आग घर का सामान जलकर राख

रिहायशी झोपड़ी में लगी आग घर का सामान जलकर राख
संतकबीरनगर। विकास खंड मेहदावल अंतर्गत ग्रामसभा दुर्गजोत के बंजारा पूर्वा में सोमवार दिन में लगभग 12 बजे एक रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गेहूं चावल कपड़ा जेवर और बेड जलकर राख हो गए। पीड़ित मुमताज पुत्र हसन अली ने रोते हुए बताया कि हम लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गए बेटी के शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया हम गरीब आदमी है मजदूरी करके पाई पाई जोड़कर बेटी के शादी का अरमान संजोए थे लेकिन आग ने हमारे गरीबी पर तरस नहीं खाया और हमारे अरमान धराशाई हो गए एक सवाल के जवाब में पीड़ित ने बताया कि हमारे चार बच्चे हैं और हम बहुत गरीब है नुकसान के बारे में पूछने पर पीड़ित ने बताया कि दो बड़ा मोबाइल बीस हजार रुपए नकद और लगभग एक लाख रुपए का जेवर और कपड़ा था सब जलकर राख हो गया इतना ही नहीं जिस बर्तन में खाना बनता था और जिस थाली में खाया जाता था वह भी जलकर राख हो गया आग कैसे लगी के सवाल पर पीड़ित ने कहा कि कारण स्पष्ट नहीं है अंत में पीड़ित ने प्रशासन से अनुरोध किया कि अविलंब नुकसान का आकलन करके उचित मूवायजा दिया जाए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952