जिला प्रशासन व राज्य कर विभाग विकास में सहयोग व आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर है- एडीएम

- सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल व्यापारियों को उपलब्ध कराया जायेगा- एएसपी

Jan 17, 2026 - 19:32
जिला प्रशासन व राज्य कर विभाग विकास में सहयोग व आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर है- एडीएम

जिला प्रशासन व राज्य कर विभाग विकास में सहयोग व आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर है- एडीएम
- सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल व्यापारियों को उपलब्ध कराया जायेगा- एएसपी


संतकबीरनगर। ऑडिटोरियम कबीर अकादमी मगहर, में राज्य कर विभाग, द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश तथा विशेष विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार सिंह, एडीशनल एस०पी० रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त, खण्ड-1, द्वारा किया गया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम का प्रारम्भ अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं सुशील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, विनय कुमार गुप्त, उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-2, राजेश कुमार खेतान टैक्स बार एसोसिएशन, श्रवण कुमार अग्रहरी एवं पतंजलि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ किया गया। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश द्वारा अपने उद्बोधन में व्यापारियों को यह आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन व राज्य कर विभाग, उनके विकास में सहयोग व आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर है। व्यापारियों द्वारा कर का दायरा बढ़ाने हेतु अधिकाधिक पंजीयन, प्राप्त किये जाने व नियमानुसार कार्य करने के लिए सुझाव भी दिया गया।

 अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी यह आश्वस्त किया गया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप एक सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल व्यापारियों को उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे कि वह निर्वाध रूप से वह भयमुक्त होकर व्यापार कर सकें। राजेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-1,जीएसटी पंजीयन के लाभ व उसकी प्रक्रिया, रिटर्न दाखिला की सुविधा तथा पोर्टल पर उपलब्ध व्यवस्था, समाधान योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुघर्टना बीमा योजना, नेस्ट जेन जीएसटी 2.0 सुधार योजना, ईंट निर्माता व्यापारियों से कर व्यवस्था, विषय पर चर्चा करते हुए समस्त विषयों पर विधिक व सारगर्भित जानकारी दी गयी। विशेषज्ञ सत्र के अन्तर्गत अभिनव अग्रवाल, अधिवक्ता द्वारा समाधान योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी, इसी प्रकार श्रवण अग्रवाल, सीए द्वारा नेस्ट जेन जीएसटी 2.0 सुधार पर विस्तृत चर्चा करते हुए कर की दर में परिवर्तन किये जाने के पश्चात सामान्य जन व व्यापारियों को होने वाले लाभ पर जानकारी दिये, इसी बीच व्यापारी प्रतिनिधि सर्वदानन्द पाण्डेय द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम किये जाने पर राज्य सरकार व राज्य कर विभाग को धन्यवाद देते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उनके द्वारा समाधान की कर देयता 1 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत किये जाने का सुझाव दिया गया।

उक्त के पश्चात बनर्जी लाल अग्रहरी, प्रदेश महामंत्री, उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि, मण्डल, द्वारा भी व्यापारी संवाद कार्यक्रम कराये जाने पर राज्य सरकार व राज्य कर विभाग को धन्यवाद देते हुए विधिक सुझाव दिये गये। उनके द्वारा आई टी सी रिटर्न दाखिला के साथ-साथ जीएसटी की नोटिस मैनुअली हार्ड कापी के रूप में उपलब्ध कराये जाने का भी निवेदन किया गया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय व्यापारी उद्योग मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन द्वारा यह कहा गया कि उ०प्र० सरकार के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यन्त प्रसंशनीय है। कर विभाग, शासन प्रशासन और व्यापारी वर्ग के बीच इस प्रकार का सीथा संवाद शासन की पारदर्शिता को दर्शाता है और इससे व्यापारियों में उत्साह का वातावरण बना है। इसी क्रम में अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री श्रवण अग्रहरी ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम सरकार व व्यापारियों के बीच विश्वास बढ़ाने में सहायक है, उन्होंने छोटे व्यापारियों के लिए त्रैमासिक कर व रिटर्न की व्यवस्था के लिए सुझाव दिये जाने के साथ-साथ समाधान योजना की सीमा 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ का सुझाव भी दिया गया। इसी के साथ-साथ उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर 2022-23 के लिए जीएसटी एम्नेस्टी योजना लागू किये जाने की मांग की गयी। उ०प्र० इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक के द्वारा भी विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आईजीएसटी की कर देयता का सेटऑफ में किये जाने की जानकारी प्राप्त किये।

व्यापारियों की ओर से मांग पत्र राजेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-1, एवं विनय कुमार गुप्त, उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-2, को सौंपा गया। संत कबीर नगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता पतंजलि अग्रहरी द्वारा कोविड महामारी के कारण 2020-21 व 2021-22 में व्याज व अर्थदण्ड की माफी के साथ-साथ एम्नेस्टी योजना लागू किये जाने पर जोर दिया गया। बैठक में कर व्यवस्था से संबंधित सभी विषयों और पूछे गये सभी प्रश्नों पर राजेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-1,एवं विनय कुमार गुप्त, उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-2, द्वारा सरल सारगर्भित एवं व्यावहारिक स्पष्टीकरण दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सभी की शानदार उपस्थिति के लिए विनय कुमार गुप्त, उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-2, ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सबका आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य कर अधीकारी राजेश कुमार नायक, राज्य कर अधिकारी, प्रमोद कुमार राय, राज्य कर अधिकारी, मो० फुजेल, राज्य कर अधिकारी, टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण राजेश कुमार खेतान, पतंजलि अग्रहरी, अभिनव अग्रवाल, पंकज गुप्ता, श्रवण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण तथा राज्य कर विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952