जानलेवा फायरिंग की घटना में आठ आरोपी चढ़े कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के हत्थे 

Jun 16, 2026 - 16:29
जानलेवा फायरिंग की घटना में आठ आरोपी चढ़े कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के हत्थे 

जानलेवा फायरिंग की घटना में आठ आरोपी चढ़े कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के हत्थे 
-घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस, खाली खोखा एवं तीन चार पहिया वाहन बरामद
संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ के0सी0 पुत्र संजय पाण्डेय साकिन घटरम्हा तितौवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, दीपक पाण्डेय पुत्र ध्रुवचन्द पाण्डेय साकिन पिपरा थाना कोतवाली खलीलाबाद हाल मुकाम वार्ड न0 08 तितौवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, हनीपाल उर्फ गौरवपाल पुत्र स्व0 अशोक पाल साकिन कोहना थाना महुली, दुर्गेश यादव पुत्र राकेश यादव साकिन सिसवनिया थाना महुली, दुष्यन्त राय पुत्र स्व0 रमेश राय साकिन घटरम्हा थाना कोतवाली खलीलाबाद, तुषार गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता साकिन रौरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद, झिन्नू कन्नौजिया पुत्र गोलई कन्नौजिया साकिन घटरम्हा थाना कोतवाली खलीलाबाद, देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह साकिन धमरजा थाना कोतवाली खलीलाबाद को उतरावल गाँव में स्थित बीर बहादुर राय के मुर्गी फार्म से घटना में प्रयुक्त तीन चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ के0सी0 की निशानदेही पर एक अदद पिस्टल 9 एमएम व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 9एमएम बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित बीरबहादुर राय पुत्र स्व0 रामसमुझ राय ग्राम उतरावल थाना कतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 15 जून 2026 समय लगभग 08.30 बजे रात को लेन देन की बात को लेकर अभियुक्त कृष्णचन्द पाण्डेय उपरोक्त नें अपने साथियों को लेकर तीन चारपहिया गाड़ी से पीड़ित के मुर्गी फार्म उतरावल आकर, माँ बहन की गन्दी गन्दी गाली देते हुए कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ केसी जान मारने की नीयत से फायर किया व गाली व जान से मारने की धमकी दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 531/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त कृष्णचन्द पाण्डेय उर्फ के0सी0 ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व मैने बीर बहादुर राय से 9 लाख रुपये में एक क्रेटा वाहन खरीदा था, जो एक अन्य मुकदमे में थाना में सीज है। वाहन को न्यायालय से रिलीज कराने के लिए आवश्यक सहयोग न मिलने के कारण वीर बहादुर राय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में मै अपने साथियों के साथ तीन चारपहिया वाहनों से मुर्गी फार्म पहुंचा और अपने साथियो के सहयोग से उसके उपर मैने पिस्टल से फायर कर दिया जो किसी तरह बच गया उसके साथ के लोग हल्ला गुहार करने लगे गाँव के और आप पुलिस के आने पर मै अपने साथियो के साथ भागने की फिराक में हटने बढने लगे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, इन्द्रभूषण सिंह, अनिल कुमार यादव, सिपाही कमलेश यादव, सुर्यप्रकाश यादव, रघुवश प्रसाद, समशेर अली, रि0का0 विकास पाठक, रि0का0 विजय कुमार, रि0का0 सुरज मिश्रा मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952