जंगल बेलहर पेट्रोल पंप की जांच में मिलीं खामियां, अधिकारियों ने दिए सुधार के निर्देश
जंगल बेलहर पेट्रोल पंप की जांच में मिलीं खामियां, अधिकारियों ने दिए सुधार के निर्देश
बेलहर/संतकबीरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जंगल बेलहर स्थित एक पेट्रोल पंप की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को कई खामियां मिलीं। जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई, वहीं वाहनों में हवा भरने की सुविधा (एयर मशीन) भी खराब अथवा अनुपलब्ध अवस्था में मिली। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर महिला शौचालय की उचित व्यवस्था का अभाव है, जिससे महिला उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वाहनों में हवा भरने की सुविधा न होने से आम ग्राहकों को परेशानी होने की संभावना जताई गई।
हालांकि जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर उपलब्ध ईंधन की डेंसिटी एवं स्टॉक मानकों के अनुरूप सही पाए गए, जिससे ईंधन की गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं उठे। इस संयुक्त जांच दल में उपजिलाधिकारी (एसडीएम), बांट माप निरीक्षक, आपूर्ति निरीक्षक बेलहरकला, निरीक्षक अभिषेक कुमार सांथा अमित कुमार सिंह एवं निरीक्षक मेहदावल शामिल रहे। जांच में पाई गई कमियों की रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी जा रही है। साथ ही संबंधित पेट्रोल पंप प्रबंधन के विरुद्ध नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कमियों में सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
