चौपाल में फार्मर रजिस्ट्री,सम्मान निधि के ज्यादा मामले
चौपाल में फार्मर रजिस्ट्री,सम्मान निधि के ज्यादा मामले
सन्तकबीरनगर। पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत दुलमपुर और शनिचरा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल लगी।आवास ,आयुष्मान कार्ड, सम्मान नीधि,पेंशन से संबंधित मामले पर हुई सुनवाई। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल में 11 बजे से पौली ब्लाक के दुलमपुर में सचिव संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को बताया और आये हुए आवास, पेंशन,सम्मान नीधि के 9 मामले की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया। दुसरी ग्राम पंचायत शनिचरा में एडीओ एजी दयाराम यादव अध्यक्षता में 11 बजे से चौपाल लगी जिसमे में कुल 3 लोगों ने अपनी समस्या नोट कराएं जिसमें आवास पेंशन और नाली निर्माण जल निकासी के मामले आये। सबसे अधिक मामले फार्मर रजिस्ट्री से सम्बंधित आये जिस पर बिशेष ध्यान देने को कहा गया है। चौपाल मनरेगा के बदले नाम वी बी जी राम जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि अब मजदूरों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा और फार्मर रजिस्ट्री कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया तभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर उदय सिंह,चंदप्रकाश यादव,नम्रता,पवन, धर्मराज,गंगा,दीन राम,केवल, चंद्रिका,रामफेर,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
