चौकी प्रभारी नें शातिर अपराधी को लगभग डेढ़ किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
चौकी प्रभारी नें शातिर अपराधी को लगभग डेढ़ किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त विजय पुत्र इन्द्रमोहन निवासी सेमरी सेमरी थाना धनघटा को नटवाबर तिराहा के पास से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जिले के अन्य थानो में भी अपराधिक मुकदमे कायम है। जिसमें धनघटा थाने पर धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत मुकदमा पूर्व में कायम है। चैकी प्रभारी नें उक्त अभियुक्त के खिलाफ गांजा बरामद होने के बाद धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो का पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लोहरैया आशुतोष मणि त्रिपाठी, सिपाही शरद कुमार राय, संदीप यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
