चोर के कब्जे से बखिरा क्षेत्र में चोरी के 30 लाख रुपये के आभूषण 75,200 रुपया बरामद
लग्जरी शादी के शौक ने बनाया अपराधी, गैंग लीडर बलजीत यादव ने खडा किया अपना गैग, चोरी की हीरे जड़ित आभूषण व पीली धातु कुल वजन 162.110 ग्राम भी बरामद
चार अन्र्तजनपदीय शातिर चोर के कब्जे से बखिरा क्षेत्र में चोरी के 30 लाख रुपये के आभूषण 75,200 रुपया बरामद
-लग्जरी शादी के शौक ने बनाया अपराधी, गैंग लीडर बलजीत यादव ने खडा किया अपना गैग
-चोरी की हीरे जड़ित आभूषण व पीली धातु कुल वजन 162.110 ग्राम भी बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह के गठित टीम द्वारा सोमवार को अभियुक्तगण बलजीत यादव पुत्र पूरन मल यादव निवासी बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर, प्रिंस मिश्रा पुत्र स्व0 रघुनाथ मिश्रा निवासी सिसवा सोनबरसा थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर, महेन्द्र कुशवाहा पुत्र केदार कुशवाहा निवासी इमलिहा लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, रवि निषाद पुत्र सुभाष निषाद निवासी सेक्टर 22 गीडा डिहवा थाना गीडा जनपद गोरखपुर को बौरव्यास सहजनवा बखिरा मार्ग से तथा फारूख मोहम्मद शिकलगार पुत्र मोहम्मद गुलाम शिकलगार निवासी डवलेश्वर थाना विटा जनपद सांगली राज्य महाराष्ट्र हाल मुकमा कस्बा सहजनवा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को कस्बा सहजनवा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी किया।
प्रथम घटना बीते 17 दिसम्बर 2025 को वादिनी शिवकुमारी पत्नी स्व0 गुरूचरन प्रसाद नगर पंचायत लेडुआ महुआ उतरी मंगल बाजार वार्ड नं0 10 थाना बखिरा नें थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया कि प्राथर्नी का दो मंजिला का मकान है जिसमें प्राथर्नी के दूसरा मंजिल पर किरायेदार रंगीलाल पुत्र सत्यनरायन पिछले चार माह से सहपरिवार से किराये पर रहता है प्राथर्नी बीते 7 नवम्बर 2025 को अपने पुत्र के पास दिल्ली चली गई तथा मेरा नाती अंकित जो गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता है, बीते 1 दिसम्बर 2025 को घर गया और घर का दरवाजा खोला तो देखा कि दरवाजे की कुण्डिया टूटी पड़ी हुई है तथा बक्से में रखा हुआ आभूषण व 5000 रू० गायब था और बाहर से दरवाजा बन्द था उसी समय मेरे नाती ने सारी घटना की जानकारी हमको फोन पर दिया, तो सूचना पाकर घर आयी और उक्त घटना की सूचना थाना बखिरा पर शक के आधार पर किरायेदार रंगीलाल के विरूद्ध दिया।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 492/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया था। दूसरा घटना बीते 31 दिसम्बर 2025 को वादी अविनाश तिवारी पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र तिवारी निवासी सिहोरवा वार्ड न0 3 बूदीपार थाना बखिरा द्वारा थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए बीते 28 दिसम्बर 2025 को गया था जब 31 दिसम्बर 2025 को सुबह आया तो देखा कि घर का मेन दरवाजा व अन्दर के सभी कमरों के दरवाजे की कुण्डिया टूटी है तथा आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा आभूषण व 1 लाख 23 हजार रूपया चोरी के सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया था, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 510/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस पंजीकृत किया था। इसी प्रकार तीसरा घटना बीते 9 जनवरी 2026 को वादी प्रार्थी इसहाक अली पुत्र सोहरत अली ग्राम न0 पं0 बेलहरकला थाना बेलहरकला के द्वारा थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 7 व 8 जनवरी 2026 की रात्रि में मकान के पीछे जंगले के रास्ते से घर में घुसकर आभूषण व 15 हजार चोरी की गई थी। घटना के समय प्रार्थी अपने बहू को दवा-इलाज के लिए बखिरा अन्तर्गत हरदी स्थित अस्पताल ले गये थे, घर पर न होने के कारण चोरी के सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 8/2026 धारा 305(ं),331(4) बीएनएस पंजीकृत किया था।
पुलिस द्वारा बरामद की गयी सामानो में ब्रसलेट 1 अदद पीली धातु, अंगूठी 2 अदद पीली धातु, लाकेट 2 अदद पीली धातु, टप्स 1 अदद पीली धातु, गला हुआ सोने का चिपड 2 अदद पीली धातु, पायल सफेद धातु 1 जोड़ा, 75,200 रूपये नगद, 1 अदद देसी तमंचा 12 बोर व 1 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण नें बताया कि हम लोगों का एक गैंग है बलजीत यादव हमारे गैग लीडर है हम लोगों द्वारा मोटरसाइकिल से घुम फिरके बन्द पड़े मकान की रैकी कर चिन्हित कर मौका पाकर चोरी की घटना करते है तथा उससे प्राप्त धन को आपस में बाट कर अपना जीविकोपार्जन करते है। हम लोगों को खाने पीने व मौज मस्ती करने की लत पड़ गयी है हम लोगों का इसी तरह से काम चलता है। गिरफ्तार अभियुक्तगण नें बताया कि हम लोगों ने ही तीनो चोरी किये थे जिसमें पैसा व अच्छा जेवरात मिल गया था कुछ जेवरात को हम लोगों गलवा दिये थे, कुछ जेवरात जिसपर हीरे का क्रिस्टल था उसे नही गलवाये थे नगद का हम लोग आपस में बटवारा कर लेते थे कुछ मिले जेवरात को राह चलते राहगीर को हमलोगो ने मजबूरी बताकर बेच दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण नें बताया कि हम लोगों द्वारा कस्बा सहजनवा में एक सोना गलाने वाला है जिससे हम लोगो ने सोना गलवाये था, उपरोक्त अभियुक्तगणो को साथ लेकर सहजनवा पहुच कर सोना गलाने वाले दुकान पर पहुचा गया अभियुक्तगण से दुकानदार को बुलाने के लिए कहा, अभियुक्तगण द्वारा बुलाने पर दुकानदार बाहर आया पूछने पर अपना नाम पता फारूख मोहम्मद शिकलगार पुत्र मोहम्मद गुलाम शिकलगार बताया और बताया कि मैं सोना गलाने का काम करता हूँ लगभग कुछ दिन पहले बलजीत मेरे पास आये थे तथा इनके कहने पर मैने लालच में आ कर सोना गलाया था सोना गलाने के एवज में बलजीत मुझे 1 अंगूठी दिये थे।
इस गैग का लीडर बलजीत यादव की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में होनी सुनिश्चित थी, अपनी शादी को भव्य बनाने व शादी में अपनी होने वाली पत्नी को महँगे सोने के आभूषण देने के लिए उसने अपना एक गैंग बनाया था जिसमें सबका कार्य वितरण किया गया था, जिसमें प्रिंस मिश्रा, महेन्द्र कुशवाहा और रवि निषाद अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करके रेकी कर खासकर एकांत में बने बड़े मकानों को टार्गेट किया जाता था, जिसमें प्रिंस मिश्रा व महेन्द्र कुशवाहा घरों में घुस कर चोरी करते थे और घरों से दूर रवि निषाद बाइक लेकर जाने आने वोलों की रेकी करता रहता था। मोटर साईकिल को जो घटना में प्रयोग की गया था उसको एमवी एक्ट की धारा 207 मे सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक नें चोरो की गिरफ्तारी तथा मालबरामदगी पर पुलिस टीम को 25 हजार रूपये नगद इनाम दिया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, दीवान विवेक कुमार राय, दीवान अनूप कुमार राय, सिपाही अभिषेक सिंह, सिपाही दीपक सिंह, सर्वेश मिश्रा, वीर बहादुर यादव, शुभम सिंह, विवेक मिश्रा, अरूण हलवाई, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, दीवान अजय कुमार सिंह, सिपाही अनूप यादव, प्रवेश यादव, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, सिपाही ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्या, नितीश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
