चोरी के दो मामलों में शातिर चोर मोटर साइकिल व गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार
चोरी के दो मामलों में शातिर चोर मोटर साइकिल व गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह बखिरा पुलिस नें शनिवार को एक अभियुक्त भालचन्द्र उर्फ सगेन्द्र उर्फ सगेदू पुत्र बनारसी निवासी ग्राम बिहारे थाना बखिरा को चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल, गैस सिलेन्डर, 2000 रु0 नगद बरामद करते हुए नन्दौर के पास से गिरफ्तार किया। बीते 30 सितम्बर 2025 को वादी श्यामकरन पुत्र बिहारी निवासी थाना बिहारे द्वारा थाना बखिरा पर बीते 4 सितम्बर 2025 को वादी के घर में चोरी हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 360/2025 धारा 351(2),115(2),305 बीएनएस पंजीकृत किया था। 28 नवम्बर 2025 को वादी धर्मेन्द्र चैधरी पुत्र स्व0 रामनरेश चैधरी निवासी सुन्दरपुर बजहां थाना बखिरा नें थाना बखिरा पर बीते 27 नवम्बर 2025 को वादी की मोटरसाइकिल देवकली चैराहा से चोरी हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 461/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, दीवान मनोज यादव, सिपाही अमित कुमार यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
