चोरी की मोटरसाइकिल व नगदी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

May 9, 2026 - 18:13
चोरी की मोटरसाइकिल व नगदी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल व नगदी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम नें अभियुक्त बब्लू उर्फ मोहम्मद साहिद पुत्र स्व0 लुकमान अंसारी निवासी भैंसहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक अन्य मोटरसाइकिल के बेंचने से प्राप्त 1600 रु0 के साथ शमशान घाट, औद्योगिक क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया। बरामद चोरी की मोटरसाइकिल व रुपये के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 360/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त नें बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को 20 दिन पूर्व बरदहिया बाजार से चोरी किया था तथा एक महिना पूर्व शिवाय होटल के सामने से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी किया था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति को 5000 रु0 में बेंच दिया था, बरामद 1600 रु0 उसी के बचे हुए पैसे है। इस दौरान उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, चौकी प्रभारी बरदहिया अनिल कुमार यादव, दीवान करमचन्द्र चौधरी, अरविन्द यादव, सिपाही अनिल कुमार यादव, कृष्णनारायण गौड़, भूपेन्द्र सिंह, प्रशान्त विक्रम सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952