गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 1/2026 धारा 2(इ)(प), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बिजेन्द्र गुप्ता उर्फ ब्रिजेन्द्र पुत्र अशोक गुप्ता निवासी पुरानी तहसील थाना कोतवाली खलीलाबाद को शुक्रवार को डिघा बाईपास से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक अपराध राकेश कुमार सिंह, सिपाही दीपक कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
