गलती से दूसरे में खाते में ट्रांसफर हुआ 1,39,000 पुलिस ने कराया वापस
गलती से दूसरे में खाते में ट्रांसफर हुआ 1,39,000 पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना बखिरा टीम नें कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में गलती से 139000 ट्रांसफर पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। सत्य प्रकाश त्रिपाठी पुत्र घनश्याम त्रिपाठी निवासी थाना बखिरा से बीते 17 जुलाई को गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 139000 की धनराशि ट्रांसफर कर दिया। जब पीड़ित को एहसास हुआ की गलती से धनराशि किसी और खाता में चला गया है, तब पीड़ित द्वारा 1930 पर कॉल करके तत्काल थाना बखिरा में शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी नें कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107260172523 पंजीकृत किया। पुलिस की प्रभावी पैरवी से पूरी धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। साइबर सेल टीम थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, महिला आरक्षी सुमन कुमारी, महिला आरक्षी अनामिका सिंह, आरक्षी चन्द्रभान सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

