खिड़की के रास्ते घुसकर लाखों की चोरी
खिड़की के रास्ते घुसकर लाखों की चोरी
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर 11 में बीती रात घर के खिड़की से घुसकर लाखों की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया है। दिए गए तहरीर में इसहाक अली पुत्र सोहरत अली ने लिखा है कि बुधवार की रात्रि बहू के प्रसव के लिए बखिरा स्थित एक निजी अस्पताल पर चले गये। देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने जंगले के रास्ते से घुसकर घर के अंदर रखे कीमती जेवरात कान का झाला, मंगलसूत्र, पायल एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार में अफरा-तफरी मच गई। उक्त मामले की सूचना थाना बेलहर कला में दी गई है। सूचना मिलते ही थाना बेलहर कला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरी के तरीके और संभावित आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
