खाद वितरण में धांधली से नाराज किसानों ने किया बीएमसीटी मार्ग जाम
खाद वितरण में धांधली से नाराज किसानों ने किया बीएमसीटी मार्ग जाम
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बेलहर विकास खण्ड की साधन सहकारी समिति रमवापुर पठान में खाद वितरण की अनियमितता को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज किसानों ने बुधवार को बीएमसीटी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि रमवापुर पठान सहकारी समिति पर खाद वितरण में भारी गड़बड़ी की जा रही है, जिससे जरूरतमंद किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही है।
किसान कमलेश यादव, श्याम जी यादव, अली हुसेन, सुभाष विश्वकर्मा,संजय चैहान, रमेश चैधरी, तीरथ चैधरी ने कहा कि समितियों पर प्रभावशाली व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि छोटे व गरीब किसानों को बार-बार लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही खाद की व्यवस्था पारदर्शी ढंग से नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस संबंध में समिति सचिव रितेश श्रीवास्तव बताया की किसानों से खतौनी आधार कार्ड मांगा गया तो किसानों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया सचिन ने कहा कि बायोमेट्रिक से जो भी खाद वितरण किया जाएगा खतौनी के आधार पर खाद वितरण की जाएगी। खाद समिति पर उपलब्ध है छुट्टी होने के कारण खाद वितरण नहीं हो पाया छुट्टी खत्म होते हो खाद वितरण शुरू किया जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
