कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया पर्दाफास, दो चोर सामान सहित गिरफ्तार

Aug 25, 2026 - 18:33
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया पर्दाफास, दो चोर सामान सहित गिरफ्तार

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया पर्दाफास, दो चोर सामान सहित गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए दो चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम नें कार्यवाही करते हुए चोरी की दो घटनाओं में संलिप्त दो अभियुक्तों मो0 खालिद उर्फ आजाद पुत्र ताहिर अली निवासी मोहनलालपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद, मुकेश निषाद पुत्र स्व0 विदुर निवासी आजाद नगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद मंगलवार को बांधा मार्ग पर संतकबीरनगर अकादमी के पीछे से कुल 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े एवं चार एल्युमिनियम की जाली (कुल वजन 14.750 किग्रा0), एक इन्वर्टर मशीन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पहली घटना बीते 24 अगस्त 2026 को पीड़ित सत्यप्रकाश पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी मो0 काजीपुर जोकहिया मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत नगर पंचायत मगहर के श्मशान घाट स्थित शौचालय के चार एल्युमिनियम के फाटक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था।

उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 786/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दूसरी घटना बीते 18 अगस्त 2026 को पीड़ित मनीष कुमार शुक्ल पता कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा वि0ख0 बेलहरकला नें थाना बेलहरकला पर बावत कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा में लगा इन्वर्टर, दो बोरे में रखा इको क्लब आंगनवाड़ी व स्पोर्ट्स का सामान अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 331(4), 305(ं) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों नें बताया कि बीते 18 अगस्त 2026 की रात्रि में हम लोगों नें कबीर चौराहा स्थित श्मशान घाट स्थित शौचालय के एल्युमिनियम के दरवाजे को काटकर उसके फ्रेम/पट्टियों को टुकड़ों में तोड़कर चोरी किया था, जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम लोगों नें बीते 14 अगस्त 2026 की रात्रि में कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा का ताला तोड़कर चोरी की थी, जिसमें कुछ खेल-कूद का सामान भी मिला था, जिसको हम लोगों ने रास्ते में नाले में फेंक दिया था। यह इन्वर्टर मशीन भी उसी चोरी का है, जिसको बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी आप लोगों नें हम लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक महेश्वर चौधरी, सिपाही अनिल यादव, संतोष यादव, कृष्ण नारायण गोंड, रमेश यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952