कृष्ण भगवान राय के स्वर्गवास होने से चाहने वाले बेहद दुखी
कृष्ण भगवान राय के स्वर्गवास होने से चाहने वाले बेहद दुखी
-सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर लेते थे हिस्सा
-ब्रम्हभोज कार्यक्रम में हर किसी की आंखे हो गयी नम
संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र बघौली अन्तर्गत ग्राम बालूशासन निवासी कृष्ण भगवान राय के स्वर्गवास होने की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का लाइन लम्बा रहा। इतना ही नही उनकी मौत पर मातम मनाने वाले लोगो की संख्या बहुत ज्यादा रहा है। जानकारी के अनुसार कृष्ण भगवान राय 80 वर्ष की उम्र में धरा को छोड़कर चले गये। लेकिन उनका कृतित्व और व्यक्तित्व जिन्दा दिखाई दे रहा है। युवा हो या बुजुर्ग सब उनके कार्यो को लगातार याद कर रहे है। उनके जीवन के एक मित्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कृष्ण भगवान राय का नाम जैसा था वैसा ही उनके अन्दर गुण विद्यमान था। उन्होने बताया कि कृष्ण भगवान राय के सम्पर्क में जो भी आया होगा उसे कभी निराशा हाथ नही लगी होगी। गाॅव के डा. तीर्थराज राय, शिवशंकर राय, ई. राधेश्याम राय, हरिशंकर राय, आदि ने बताया कि कृष्ण भगवान राय इस दुनिया को छोड़कर चले गये लेकिन उनकी खीची हुई सामाजिक रेखा अभी भी सभी दिलो में जिन्दा है। कृष्ण भगवान राय के बेटे ए.के राय सरकारी सर्विस में है, लेकिन उन्होने अपनी सरवस डुबी हुई आंखो के पलको को समेटते हुए कहा कि पिता की कमी आजीवन खलेगी। डा. राय ने कहा कि मै एैसे पिता को पाकर अपने को भाग्य शाली समझता था। लेकिन इस दुनिया से उनका जाना मेरे लिए पीड़ा दायक है। ब्रम्हभोज कार्यक्रम में पहुंचे हर किसी ने एक स्वर में कहा कि कृष्ण भगवान राय की आत्मा को ईश्वर शांति का सम्वल प्रदान करे। कृष्ण भगवान राय के ब्रम्हभोज कार्यक्रम में उनके बड़े पुत्र ए.के राय ने सैकड़ो ब्राम्हणो को भोजन कराकर अंग वस्त्र व दक्षिणा भेंटकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता खलीलाबाद विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चन्द्र यादव, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेंहदावल जय राम पाण्डेय, खलीलाबाद विधान सभा अध्यक्ष रमेश यादव, वरिष्ठ सपा नेता लालचन्द्र यादव, प्रिया पाठक, संतोष राय, मनोज राय, ओम प्रकाश राय, चंद्र प्रकाश राय अरुण कुमार राय, अमित कुमार राय, ऋषि राय, ऋषभ राय, अथर्व राय, शुभम राय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
