कुवानो नदी पुल से नीचे मिली युवक की लाश
संदिग्धावस्था में मिली 24 वर्षीय युवक की लाश
-कुवानो नदी पुल से नीचे मिली युवक की लाश
-परिजन नहीं कराना चाहते पोस्टमार्टम
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर कुवानो नदी पुल के नीचे मंगलवार को सुबह मिली 24 वर्षीय युवक की लाश बसवारी गांव चौकी प्रभारी को सुचना मिली कि पुल के नीचे लाश है जिस पर बसवारी गांव चौकी प्रभारी और सिपाही ने तत्परता दिखाई और लाश की शिनाख्त करानें में जुट गए तब तक सिकरीगंज क्षेत्र में यह लाश मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई लोगों ने देखा तो बताया कि यह लड़का तो अमरेन्द्र प्रताप पुत्र रामकृपाल ढाणी जोत थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर का लड़का है जो सात भाई में सबसे छोटा लड़का था पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयारी में थीं तब तक उसके परिजनों ने तहरीर सौंप दिया कि हम पोस्टमार्टम नही कराना चाहते हैं और लाश अपने घर ले जायेंगे और लाश को लेकर परिजन ढाढी जोत अपने घर चलें गये इधर परिजनों का कहना है कि अमरेन्द्र सात भाई में सबसे छोटा लड़का था जिसको सभी भाई बहुत मानते थे लेकिन यह कैसे हो गया हम सभी लोग रिस्तेदारी मे शादी थी वहां गये थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
