किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का किया हस्तांतरण
प्रधानमंत्री नें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का किया हस्तांतरण
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का हस्तांतरण कोयंबटूर से किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस के अवसर पर उपलब्ध सभी संबंधित अधिकारियों एवं सम्मानित किसानों द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना।
इसी प्रकार समस्त विकासखंड स्तर पर विकासखंड के सभागार में किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जनपद संत कबीर 21वीं किस्त के अंतर्गत कुल 215762 किसानों को सम्मान निधि भेजी गई है। किसानों नें बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि किस्त का प्रयोग अपने खेती की दैनिक आवश्यकताओं हेतु बीज, कीटनाशक, उर्वरक क्रय किए जाने हेतु किया जाता है एवं रोजमर्रा की छोटी जरूरतों हेतु भी
इसका उपयोग बहुत ही सुविधाजनक है। जनपद के किसानों द्वारा सम्मान निधि नियमित रूप से प्राप्त होने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
