किसानो का गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताया प्रसन्नता
किसानो को लाभ पहुचाने का काम कर रही भाजपा सरकार- विजय बहादुर सिंह
-किसानो का गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताया प्रसन्नता
संतकबीरनगर। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा वर्ष 2025-26 के सत्र में गन्ना मूल्य (एम.एस.पी) में 30 रुपये प्रति कुन्टल वृद्धि की घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा किसाना मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह नें मुख्यमंत्री को किसानो का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कृषि क्षेत्र में क्रान्ति आई है।
किसान को समय-समय पर खाद, पानी उन्नत किस्म का बीज आदि मिलते रहने के कारण उ0प्र0 के किसान समृद्ध व खुशहाल होते जा रहे है। गन्ना मूल्य बढ़ने से किसानो को टानिक जैसा उर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। किसान सम्मान निधि पहले से ही पाकर किसान आदित्य नाथ जी महराज का मुरीद हो चुका है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र नाथ दहीवाल, राहुल सिंह, दीपक मिश्रा, रामयज्ञ पाण्डेय, संजय यादव, शुभ सागर पाण्डेय, दामोदर पाण्डेय, दिलीप कुमार चैधरी, प्रदीप पाल, शिव बहादुर सिंह और श्यामू मिश्रा, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
