काले बंदर ने एक दर्जन लोगों को काटा ग्रामीण परेशान
काले बंदर ने एक दर्जन लोगों को काटा ग्रामीण परेशान
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में काले बंदर ने लगभग एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी युवकों का इलाज सीएचसी सांथा में कराया गया। उक्त घटना के बाद ग्रामीण भयभीत है सभी ने वन विभाग से बंदर पकड़वाने की मांग किया है। मंगलवार की शाम एक काला बंदर कुल्हड़िया गांव में पहुंच गया जहां अंकित, समीउल्लाह, सुंदर यादव, समीउल्लाह ऊर्फ मुल्ला, राजकुमार यादव, झीनक, इद्रीश, मनौवर, औरंगजेब, को काट लिया उसके बाद ग्रामीणों ने बंदर को भगाया जिसके बाद वह रमवापुर मिश्र गांव में पहुंच गया जहां गुरुप्रसाद मिश्र, अबरार अहमद, जियाऊलहक, को काट लिया जिससे सभी लोग घायल हो गये सभी का इलाज सीएचसी सांथा में कराया गया उक्त घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। सभी ने वन विभाग से बंदर पकड़वाने की मांग किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
