कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दिया गया श्रद्धांजलि

Jul 26, 2026 - 18:18
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दिया गया श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दिया गया श्रद्धांजलि
-वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
संतकबीरनगर। कारगिल विजय दिवसश् के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, जिले में अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में एक भव्य एवं भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों के उस अदम्य साहस, शौर्य और सर्वाेच्च बलिदान का प्रतीक है, जब 1999 में हमारे वीर जवानों ने कारगिल की दुर्गम और बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराकर ऑपरेशन विजय को पूर्ण सफलता दिलाई थी। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन, संचालन एवं स्वागत संबोधन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आगमन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इसके पश्चात् उपस्थित सभी अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल युद्ध के 527 अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिले के गौरव एवं वीर चक्र विजेता सिपाही सत्यवान सिंह के विजय बहादुर सिंह, सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित, सेवारत हवलदार योगेन्द्र कुमार, अमर शहीदों की वीर नारियां, द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाएं एवं लगभग 50 पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि द्वारा सेवारत पदक विजेता हवलदार योगेन्द्र कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं, वीर नारियों (शहीदों की पत्नियों) और जिले के वरिष्ठतम पूर्व सैनिकों को भी पूरे सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा वीर नारियों और शहीदों के परिवारों के त्याग को राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए उन्हें वंदन किया और अपनी बात का समापन राष्ट्र प्रेम की इन ऊर्जावान पंक्तियों से किया। जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं। वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। कार्यक्रम के अंत में, शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा पंक्तियों के साथ अमर बलिदानियों को शत-शत नमन किया गया। समारोह का समापन श्जय हिंद, जय भारतश् के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952