एसपी संदीप कुमार मीना नें दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jul 31, 2026 - 19:45
एसपी संदीप कुमार मीना नें दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एसपी संदीप कुमार मीना नें दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संतकबीरनगर। यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित पुलिस कर्मियों को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें पुलिस लाइन्स में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में की गई। जनपद से दो मुख्य आरक्षी यातायात को नामित किया गया है, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नामित पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा, वाहन संचालन में आवश्यक सावधानी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में उपलब्ध होने से यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन, ओवरस्पीडिंग एवं अन्य यातायात उल्लंघनों पर त्वरित कार्रवाई तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी। जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जनसामान्य को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। उक्त अवसर पर सीओ यातायात अमित कुमार सिंह तथा यातायात निरीक्षक परमहंस भी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952