एसओ दुर्गेश पांडेय ने घायल को उठाकर पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने फिर दिखाई मानवता, सड़क पर छटपटा रहे युवक को खुद उठाकर पहुंचाया अस्पताल
- सूचना पर मय फोर्स पहुंचे एसओ दुर्गेश पांडेय ने घायल को स्वयं उठाकर पहुंचाया अस्पताल
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा महुली के उत्तर चैराहे के पास शुक्रवार को बाइक और स्कूटी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय मय हमराह ने घायलों को तत्काल सीएचसी नाथनगर लेकर गये। जहां डाक्टर प्राथमिक उपचार के उपरांत महिला को घर भेज दिया गया। जबकि अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को महुली कस्बा निवासी बलराम तिवारी पुत्र भास्कर तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष नाथनगर की तरफ से बाइक से आ रहे थे। उसी दौरान स्कूटी से बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी अर्पित सिंह पुत्र अंगद सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष अपनी 38 बर्षीय मां आरती पत्नी अंगद सिंह को लेकर महुली उत्तर चैराहे के पास पहुंचा।
स्कूटी और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर में स्कूटी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटा रहे थे। राहगीरों की भीड़ भी तमाशबीन बन कर खड़ी थी। उसी समय सूचना मिलते ही एसओ महुली दुर्गेश पांडेय मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचते ही एसओ ने गाड़ी से उतर कर गंभीर रूप से घायल युवक को गोद में उठाकर एंबुलेंस का इंतजार किए बिना खुद की गाड़ी से सीएचसी नाथनगर लेकर गये। जहां डाक्टर ने गंभीर रूप से घायल महुली कस्बा निवासी बलराम तिवारी और लालगंज थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी अर्पित सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मामूली रूप से घायल आरती पत्नी अंगद सिंह को उपचार के उपरांत छोड़ दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
