उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में खलीलाबाद में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का हुआ आयोजन

Nov 24, 2025 - 19:01
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में खलीलाबाद में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का हुआ आयोजन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में खलीलाबाद में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का हुआ आयोजन
-विधायक खलीलाबाद नें जूनियर हाई स्कूल से प्रारंभ होकर मेहदावल बायपास तक निकली एकता यात्रा
-सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए निकाली जा रही है पदयात्रा एकता मार्च- विधायक खलीलाबाद
संतकबीरनगर। उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 ब्रजेश पाठक की गरिमामई उपस्थिति में माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में  “सरदार पटेल/150 एकता यात्रा (युनिटी मार्च) का भव्य आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामई में उपस्थिति में रन फॉर यूनिटी एकता यात्रा खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद से प्रारंभ होकर मेहदावल बायपास खलीलाबाद तक निकाली गई। पूरे मार्ग में सम्मानित जनता ने फूलमालाओं और जयघोष के साथ एकता यात्रा का स्वागत किया। एकता यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और एकता का जोश देखने को मिला। एकता यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त बनाना रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री भाजपाध्रन फॉर यूनिटी के प्रदेश प्रभारी संजय राय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चैहान, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, सम्मानित पार्टी कार्यकर्तागण, विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स के स्काउट गाइड्स सहित भारी संख्या में सम्भ्रांत नागरिकगण द्वारा पूरे उत्साह के साथ रन फॉर यूनिटी एकता पदयात्रा में प्रतिभाग किया गया। सरदार पटेल/150 एकता यात्रा (युनिटी मार्च) के सफल एवं भव्य आयोजन पर जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में आयोजित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सन् 2014 के बाद से लगातार 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होता रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश एक तरफ आजादी की लड़ाई जीतने जा रहा था, उस समय अंग्रेज चाहते थे कि आजादी के बाद भी भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में न उभर पाए। उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि सभी को एक राष्ट्र भारतवर्ष में शामिल होना है, सरदार वल्लभभाई पटेल जी के ही दूरदर्शी नीतियों और संघर्षों का ही परिणाम रहा की सभी रियासतों को एक में मिलाकर एक राष्ट्र भारतवर्ष आजाद देश के रूप में उभरा। उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पवित्र सोच-एक भारत, स्वतंत्र भारत की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हीं महापुरुषों के सपनों के भारत को संजोए रखना और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर लाने का एतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब को पक्का मकान, स्वच्छ पेयजल सहित बिजली, पानी, राशन सहित समस्त सुविधाओं को व्यवस्थित करना प्रधानमंत्री मोदी जी की प्राथमिकताओं में शामिल है और जब तक हर जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी नहीं हो जाती तब तक मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाएं चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि कबीर की धरती संत कबीर नगर से यह संदेश जाना चाहिए की सभी लोग ष्राष्ट्र प्रथमष् के नारे को बुलंद करते हुए मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाए रखना है। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी व जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों का हार्दिक स्वागत किया। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “यह यात्रा सरदार पटेल जी के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी देश मजबूत बनता है।” उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह एकता मार्च एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन व राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है और एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं रन फॉर यूनिटी एकता यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष राम ललित चैधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष सेतवान राय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामकरन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी, जिला मंत्री भाजपा हैप्पी राय सहित पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, विद्यालय की छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक गण एवं महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952