उप जिलाधिकारी मेहदावल’के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया जोरदार नारेबाजी
उप जिलाधिकारी मेहदावल’के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया जोरदार नारेबाजी
संतकबीरनगर। जिले के मेहदावल तहसील में बुधवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी मेहदावल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया एसडीएम वापस जावो वापस जावो के नारे के साथ पूरे तहसील परिसर का भ्रमण किया और जोरदार प्रदर्शन किया एक सवाल के जवाब वरिष्ठ अधिवक्ता महेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि एसडीएम मेहदावल की कार्यशैली ठीक नहीं है इनको बात करने की तमीज नहीं है जब अधिवक्ता साथियों के साथ तुम तड़ाक से बात करते हैं तो आम फरियादियों से कैसे पेश आते होंगे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं दूसरे वरिष्ठ अधिवक्ता अकबर अली ने कहा कि जब से यह इनकी पोस्टिंग यहां बतौर उप जिलाधिकारी मेहदावल हुई है तहसील के सारे काम बाधित है किसी भी फाईल पर सिगनेचर नहीं कर रहे है जब फाईल इनके टेबल पर जाती है तो उस फाईल को रोक दिया जाता है ऐसा सभी अधिवक्ता साथियों के साथ हो रहा है वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार भट्ट ने कहा कि उप जिलाधिकारी मेहदावल का रवैया ठीक नहीं है इनकी कार्यशैली ठीक नहीं है जो हम अधिवक्ता साथी कत्तई बरदास्त नहीं करेंगे वही मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद राव और गोपाल राय ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अविलंब उप जिलाधिकारी मेहदावल को यहां से नहीं हटाया गया तो मेहदावल बार एसोसिएशन एक बृहद आंदोलन करने लिए रणनीत बनाएगी एक सवाल के जवाब में विनोद राव ने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई और उप जिलाधिकारी मेहदावल को नहीं हटाया गया तो हम हमलोग जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे वरिष्ठ अधिवक्ता अमीरुद्दीन अंसारी वा सुभाष मिश्र ने भी सख्त लहजे में अपने सभी अधिवक्त साथियों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दिया अधिवक्ता राजकुमार यादव हरगोविन्द राय ने कहा कि जिस तरह से आज अधिवक्ता साथियों ने उप जिलाधिकारी मेहदावल वापस जावो वापस जावो के नारे के साथ विरोध जताया है अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम लोग जिलाधिकारी के कार्यालय पर जाएंगे और उनको उप जिलाधिकारी मेहदावल को हटाने की मांग करेंगे अंत में अधिवक्ता मिठाई लाल यादव राजकुमार मिश्रा ने भी उप जिलाधिकारी मेहदावल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किये तो सभी अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर वृहद आंदोलन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

