आर्टिका कार और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल
बघौली के पास भीषण सड़क हादसा, अर्टिगा कार–ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल
#संतकबीरनगर। जिले के बघौली–पिपरा बोरिंग मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बंजरिया गांव के आगे तेज रफ्तार अर्टिगा कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन अत्यधिक गति में थे और बंजरिया गांव के आगे अचानक आमने-सामने आ गए, जिससे दुर्घटना हो गई। अर्टिगा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बघौली–पिपरा बोरिंग मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।
#success #indianafootbal #personalgrowth #collegefootball #ncaafootball #motivation #businessgrowth #selfimprovement
#businessgoals #collegesports
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
