आमी नदी में मिला शव,मचा हड़कंप
आमी नदी में मिला शव,मचा हड़कंप
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र में आमी नदी के पंडरिया पुल (बीएमसीटी मार्ग) के पास शनिवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर बेलहर थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। शुरुआती जांच में नाक और मुंह के पास रक्त के निशान पाए गए हैं। उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है।फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा ले रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समय आमी नदी में पानी का स्तर काफी कम है, और यह कमर से नीचे तक ही बचा है। ऐसे में डूबकर मौत होने की संभावना कम लगती है। इस कारण नदी में शव मिलने का यह मामला रहस्यमय बन गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाया है पहचान। सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान करने में जुटी पुलिस।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
